Featuredकरियर

AIBE 20 Registration 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल

AIBE 20 Registration 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 26 सितंबर 2025 को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 29 सितंबर 2025 से अपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

AIBE 20 Registration 2025


AIBE 20 रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया

AIBE 20 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2025 है। ऑनलाइन भुगतान 29 अक्टूबर 2025 तक किया जा सकता है। यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो तो उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक सुधार कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड: 15 नवंबर 2025 से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे
  • परीक्षा तिथि: 30 नवंबर 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट: allindiabarexamination.com

AIBE परीक्षा के लिए योग्यता

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) भारत में वकालत शुरू करने के इच्छुक लॉ ग्रेजुएट्स के लिए अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार का बीसीआई मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से तीन या पांच वर्षीय LLB पाठ्यक्रम पूरा करना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न और अंकन प्रणाली

मोड: ऑफलाइन, पेन-एंड-पेपर

प्रश्नों की संख्या: 100 MCQ

समय: 3 घंटे

अंकन: प्रत्येक सही उत्तर 1 अंक, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं

पॉइंटिंग पासिंग क्राइटेरिया:

सामान्य वर्ग: 45%

SC/ST/PWD: 40%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *