AI Impact Summit 2026: दिल्ली में AI का महाकुंभ, पहले दिन बड़े ऐलान और ग्लोबल कंपनियों की धमाकेदार एंट्री
नई दिल्ली: देश की राजधानी में आयोजित AI Impact Summit 2026 का आगाज भव्य तरीके से हुआ। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इवेंट का उद्घाटन करते हुए AI Impact Expo का शुभारंभ किया, जो पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। इस समिट में दुनियाभर की दिग्गज AI कंपनियों, स्टार्टअप्स और निवेशकों ने हिस्सा लिया और कई बड़े निवेश व विस्तार की घोषणाएं कीं।

AI Impact Expo बना आकर्षण का केंद्र
समिट के पहले दिन 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए गए, जहां कंपनियों और स्टार्टअप्स ने अपने AI इनोवेशन और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का प्रदर्शन किया। हेल्थकेयर, एजुकेशन, फिनटेक, एग्रीटेक और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में AI के उपयोग को खास तौर पर प्रदर्शित किया गया। AI इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियां जैसे OpenAI, Anthropic और Google ने भी अपने शोकेस प्रस्तुत किए। आने वाले दिनों में इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारी और CEO भी मंच साझा करेंगे।
OpenAI: भारत बना दूसरा सबसे बड़ा बाजार
OpenAI के CEO Sam Altman ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि भारत में ChatGPT के वीकली एक्टिव यूजर्स 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के बाद भारत ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा यूजरबेस है। खास बात यह है कि भारत में सबसे ज्यादा उपयोग छात्र कर रहे हैं, जिससे साफ है कि AI शिक्षा क्षेत्र में तेजी से अपनाया जा रहा है।
Neysa में 600 मिलियन डॉलर का बड़ा निवेश
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म Blackstone ने भारतीय AI स्टार्टअप Neysa में 600 मिलियन डॉलर (करीब 5,445 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। यह निवेश इक्विटी फंडरेजिंग के तहत किया गया है और इसे भारतीय AI इकोसिस्टम के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
गलुरु स्टार्टअप C2i को 15 मिलियन डॉलर
बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप C2i, जो डेटा सेंटर्स के लिए पावर सॉल्यूशन विकसित कर रहा है, ने सीरीज A फंडिंग में 15 मिलियन डॉलर जुटाए। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Peak XV Partners ने किया।
IT सेक्टर में बड़ा बदलाव आने वाला
HCL Technologies के CEO Vineet Nayar ने कहा कि भारतीय IT कंपनियां अब रोजगार सृजन के बजाय मुनाफे पर अधिक ध्यान देंगी। वहीं Khosla Ventures के संस्थापक Vinod Khosla ने संकेत दिया कि अगले पांच वर्षों में IT सर्विसेज और BPO सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Anthropic का भारत में पहला ऑफिस
AI कंपनी Anthropic ने घोषणा की कि वह भारत में अपना पहला ऑफिस बेंगलुरु में खोलेगी। कंपनी के मुताबिक, अमेरिका के बाद Claude AI का दूसरा सबसे बड़ा यूजरबेस भारत में है। यह कदम भारत के बढ़ते AI बाजार की वैश्विक अहमियत को दर्शाता है।
भारत बन रहा है ग्लोबल AI हब
AI Impact Summit 2026 का पहला दिन इस बात का संकेत देता है कि भारत तेजी से ग्लोबल AI हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बड़े निवेश, नए ऑफिस और तेजी से बढ़ता यूजरबेस भारत को AI क्रांति के केंद्र में ला रहे हैं।
