Featuredबिजनेस

Advance Tax Rules 2025: समय पर न चुकाने पर लग सकता है भारी जुर्माना, जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी बातें

Advance Tax Rules 2025: इनकम टैक्स भरने की प्रक्रिया में एडवांस टैक्स का महत्वपूर्ण स्थान है। यह टैक्स उन टैक्सपेयर्स के लिए है, जिनकी सालाना टैक्स देनदारी ₹10,000 या उससे अधिक होती है। एडवांस टैक्स का उद्देश्य है कि टैक्स को एक साथ न भरना पड़े और किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। लेकिन यदि समय पर यह टैक्स जमा नहीं किया गया तो भारी जुर्माना और ब्याज देना पड़ सकता है।

Advance Tax Rules 2025


एडवांस टैक्स क्या है?

एडवांस टैक्स वह राशि है जिसे सालभर में किस्तों के आधार पर सरकार को जमा करना होता है। इसे चार हिस्सों में चुकाया जाता है:
पहली किस्त – कुल टैक्स का 15%
दूसरी किस्त – कुल टैक्स का 45%
तीसरी किस्त – कुल टैक्स का 75%
चौथी किस्त – कुल टैक्स का 100%


किन लोगों को भरना होता है एडवांस टैक्स?

जिनकी आय पर स्रोत पर टैक्स कटौती (TDS) नहीं होती, उन्हें यह भरना आवश्यक है। इनमें शामिल हैं:
सेल्फ-एम्प्लॉयड व्यक्ति
फ्रीलांसर
एनआरआई (NRI)
शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड से कमाई करने वाले निवेशक


एडवांस टैक्स कैसे भरें?

ऑनलाइन एडवांस टैक्स भरने की प्रक्रिया आसान है:

  1. इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. E-Pay Tax का ऑप्शन चुनें।
  3. पैन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. Assessment Year चुनें और Type of Payment में एडवांस टैक्स सेलेक्ट करें।
  5. राशि भरें और नेट बैंकिंग या डिजिटल पेमेंट से टैक्स जमा करें।


समय पर टैक्स न भरने पर क्या होगा?

अगर टैक्स समय पर जमा नहीं किया गया तो इनकम टैक्स एक्ट की धारा 234B और 234C के तहत पेनल्टी और ब्याज देना होगा।
हर महीने 1% ब्याज लगाया जाएगा।
यह तब लागू होता है जब डेडलाइन तक 90% टैक्स जमा न किया गया हो।


अंतिम सलाह

समय पर एडवांस टैक्स जमा करने से आप न केवल जुर्माने से बच सकते हैं, बल्कि अपनी वित्तीय योजना भी बेहतर बना सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण यह पहले से कहीं ज्यादा सरल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *