Featuredमनोरंजन

Abhinav Kashyap: सलमान खान हमारे जूते चाटेंगे” बोले दबंग डायरेक्टर

Abhinav Kashyap : बॉलीवुड डायरेक्टर अभिनव कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दबंग और बेशरम जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिनव लगातार सलमान खान और उनके परिवार पर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान पर फिर से हमला बोला और कहा कि एक दिन सलमान को “हमारे जूते चाटने पड़ेंगे।”

Abhinav Kashyap


सलमान खान की तारीफ पर भड़के अभिनव कश्यप

दरअसल, हाल ही में अभिनव कश्यप के भाई और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म निशांची सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सलमान खान ने फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की और इसे लेकर चीयर किया। लेकिन अभिनव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि सलमान की तारीफ सिर्फ एक कवरअप है। उनके अनुसार, “वो दिखाना चाहते हैं कि वो हमारा सपोर्ट कर रहे हैं, जबकि असलियत में ये सिर्फ उनकी गलतियों को छिपाने का तरीका है।”

“सलमान भाई को चुप कराने की कोशिश”

अभिनव ने दावा किया कि सलमान खान दरअसल उनके भाई अनुराग के जरिए उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा,

“शायद उन्हें लगता है कि अनुराग मुझसे बात करके मुझे खामोश कर देंगे। इसलिए वो मेरे भाई की फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। ये चापलूसी है। इसी तरह बिना टैलेंट वाले लोग आगे बढ़ते हैं।”

पहले भी कर चुके हैं गंभीर आरोप

यह पहली बार नहीं है जब अभिनव ने सलमान खान और उनके परिवार पर निशाना साधा है। पहले भी उन्होंने एक इंटरव्यू में सलमान को गुंडा बताया था और खान परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

अनुराग कश्यप और सलमान का पुराना किस्सा

गौरतलब है कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप सलमान खान की फिल्म तेरे नाम का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने सलमान से सीने के बाल बढ़ाने की बात कही थी, जिसे प्रोड्यूसर को पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने फिल्म से खुद हटने का फैसला लिया।

विवाद अब और बढ़ा

अभिनव कश्यप के ताजा बयान से एक बार फिर सलमान खान और उनके परिवार पर विवाद गहराता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर सलमान खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *