Featuredकरियर

Aadhaar Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए आधार सेवा केंद्र में 250+ पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Aadhaar Vacancy 2026: डिजिटल इंडिया मिशन के तहत युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC e-Governance Services India Limited) ने आधार सेवा केंद्र (ASK) के लिए सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 250 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Aadhaar Vacancy 2026


भर्ती का पूरा विवरण

भर्ती निकायCSC ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (ASK)
पद का नामआधार सुपरवाइजर / ऑपरेटर
कुल पद252
आवेदन मोडऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटcareer.csccloud.in
आवेदन की अंतिम तिथि10 मार्च 2026
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष
कार्य अवधिकॉन्ट्रैक्ट (1 वर्ष)

शैक्षणिक योग्यता

आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) पास
  • 10वीं के साथ 2 साल का ITI प्रमाणपत्र
  • 10वीं के साथ 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
  • UIDAI मान्यता प्राप्त टेस्टिंग एजेंसी से Aadhaar Operator/Supervisor Certificate
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष
  • संबंधित राज्य/जिले की स्थानीय भाषा का ज्ञान

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in पर जाएं।
  2. “ASK Job Opening” सेक्शन में जाएं।
  3. अपने राज्य के सामने दिए गए “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
  4. नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पैन कार्ड, जन्मतिथि, जिला, शैक्षणिक योग्यता आदि भरें।
  5. रिज्यूमे और आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट (jpg/jpeg/png, 1024 KB के अंदर) अपलोड करें।
  6. कैप्चा भरकर फॉर्म सबमिट करें।
  7. आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

क्यों खास है यह भर्ती?

  • 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी प्रोजेक्ट में काम करने का मौका
  • अपने जिले में नौकरी करने का अवसर
  • डिजिटल इंडिया मिशन से जुड़ने का सुनहरा अवसर
  • अनुभव के साथ भविष्य में बेहतर अवसर

महत्वपूर्ण सुझाव

आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए। अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *