Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास को मौका, 282 पदों पर आवेदन 31 जनवरी तक
Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नए साल की बड़ी खुशखबरी है। CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया (आधार) ने सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 282 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि नियुक्तियां जिला स्तर पर होंगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

कितने पद और कहां होगी भर्ती?
आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026 के तहत देश के कई राज्यों में पद भरे जाएंगे। कुल 282 पद निर्धारित किए गए हैं। प्रमुख राज्यों में रिक्तियां इस प्रकार हैं:
- उत्तर प्रदेश: 23 पद
- मध्य प्रदेश: 28 पद
- महाराष्ट्र: 20 पद
- पंजाब: 12 पद
- बिहार, झारखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्य
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है:
- 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) पास, या
- 10वीं पास + 2 साल का ITI, या
- 10वीं पास + 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
इसके साथ ही UIDAI द्वारा अधिकृत एजेंसी से जारी Aadhaar Operator/Supervisor Certificate अनिवार्य है। बिना सर्टिफिकेट आवेदन मान्य नहीं होगा।
आयु सीमा और वेतन
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: नोटिफिकेशन में उल्लेख नहीं (सरकारी नियमों के अनुसार छूट लागू)
- वेतन: राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अर्ध-कुशल श्रमिक का न्यूनतम वेतन (राज्य अनुसार अलग-अलग)
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर परीक्षा के लिए आवेदन
- संबंधित राज्य टीम से अनुमति (Approval)
- UIDAI LMS सर्टिफिकेशन
- सर्टिफिकेशन परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद चयन
कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार CSC की आधिकारिक वेबसाइट: cscspv.in पर जाएं।
- Aadhaar Supervisor/Operator Exam के लिए अलग लिंक से रजिस्ट्रेशन करें।
- ध्यान दें: VLE (Village Level Entrepreneur) इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
