Aaj Ka Rashifal, 27 फरवरी 2026: वृषभ-मेष की बढ़ेगी इनकम, कर्क-वृश्चिक रहें सावधान
Aaj Ka Rashifal 27 February 2026 (शुक्रवार): ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा का शुभ संयोग बना हुआ है, जो कई राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। वहीं कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु का संयोग कुछ चुनौतियां भी दे सकता है। शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और केतु सिंह राशि में स्थित हैं।

आज का दिन खासतौर पर वृषभ और मेष राशि के लिए आय वृद्धि का संकेत दे रहा है, जबकि कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत हाल —
मेष राशि
व्यापार का विस्तार होगा और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। प्रोफेशनल लाइफ मजबूत रहेगी। हालांकि मानसिक और शारीरिक थकान परेशान कर सकती है। संतुलन बनाकर चलें। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
धन का आवक बढ़ेगा और लिक्विड फंड मजबूत होगा। परिवार में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए नए निवेश से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें।
मिथुन राशि
यात्रा फिलहाल टाल दें। सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।
कर्क राशि
समय प्रतिकूल है। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान पक्ष मध्यम है। व्यापार में जोखिम न लें। बजरंगबली की उपासना लाभकारी रहेगी।
सिंह राशि
स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, खासकर पेट संबंधी दिक्कतें। दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में जोखिम लेने से बचें।
कन्या राशि
शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन आपका प्रभाव बना रहेगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ अच्छी है, निजी जीवन में थोड़ा तनाव संभव है।
तुला राशि
मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति बन सकती है। प्रेम और संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी। धैर्य से काम लें।
वृश्चिक राशि
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। गृह कलह और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जोखिम लेने से बचें।
धनु राशि
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन नई शुरुआत से बचें। गले और नाक से जुड़ी समस्या में सावधानी रखें।
मकर राशि
समय अनुकूल है। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। हालांकि धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश टालें। वाणी पर संयम रखें।
कुंभ राशि
विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। मानसिक बेचैनी हो सकती है। व्यापार में उन्नति संभव है।
मीन राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग हैं। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य और व्यापार मध्यम रह सकता है। भगवान शिव का अभिषेक शुभ रहेगा।
