CG JOB News: कोंडागांव में 980 पदों पर भर्ती, प्लेसमेंट कैंप में युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका
CG JOB News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में विशाल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के जरिए कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती
प्लेसमेंट कैंप में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
एलएंडटी द्वारा भर्ती
प्रसिद्ध कंपनी Larsen & Toubro (L&T) निर्माण परियोजनाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी—
- बढ़ई – 50 पद
- राजमिस्त्री – 50 पद
- बार बेंडिंग – 50 पद
- स्टील फिक्सिंग – 50 पद
- इलेक्ट्रिकल – 50 पद
कार्यस्थल: पनवेल, मुंबई
न्यूनतम योग्यता: 10वीं पास
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
वेतन: प्रशिक्षण उपरांत ₹16,000 प्रतिमाह
सुविधा: आवास की व्यवस्था
लिविवान सॉल्यूशन प्रा. लि. द्वारा भर्ती
Livivaan Solution Pvt Ltd द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी—
- असेंबली ऑपरेटर – 100 पद (महिला)
- प्रोडक्शन असेंबली क्वालिटी – 100 पद
- प्रोडक्शन असेंबली क्वालिटी – 30 पद (महिला)
- प्रोडक्शन असेंबली क्वालिटी – 100 महिला एवं 100 पुरुष
- प्रशिक्षणार्थी – 200 पद
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, ITI या अन्य डिप्लोमा
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
कार्यस्थल: चेन्नई, तमिलनाडु
सुविधा: आवास एवं भोजन की व्यवस्था
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें नियोजन दिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है—
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति
यह प्लेसमेंट कैंप जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
