Budget 2026: मोबाइल, टीवी और AC होंगे सस्ते? बजट 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री को मिला बड़ा बूस्टर
Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 का ऐलान हो चुका है और इस बार सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेला है। भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पहले 22,919 करोड़ रुपये था। इस फैसले का सीधा असर स्मार्टफोन, टीवी, AC, लैपटॉप, फ्रिज और अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर पड़ सकता है।

क्या मोबाइल, टीवी और AC सस्ते होंगे?
इस स्कीम के तहत अब भारत में ही डिस्प्ले मॉड्यूल, कैमरा मॉड्यूल, PCBA, लिथियम सेल, रजिस्टर, कैपेसिटर और फेराइट्स जैसे अहम कंपोनेंट्स का निर्माण किया जाएगा। अगर मैन्युफैक्चरर्स को लोकल और सस्ते कंपोनेंट्स मिलते हैं, तो आने वाले समय में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतें घट सकती हैं।
भारत बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब
सरकार का लक्ष्य विदेशी निर्भरता कम करना और भारत की घरेलू सप्लाई चेन को मजबूत बनाना है। इस स्कीम से Foxconn, Tata Electronics, Samsung, Dixon Technologies जैसी कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं।
अब तक:
- 46 आवेदन मंजूर
- 54,567 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव
- 51,000 से ज्यादा रोजगार की उम्मीद
- 4.56 लाख करोड़ रुपये का संभावित प्रोडक्शन
PLI स्कीम से कैसे अलग है यह योजना?
जहां PLI स्कीम उत्पादन पर आधारित इंसेंटिव देती है, वहीं यह नई स्कीम तीन आधारों पर इंसेंटिव तय करती है:
- रोजगार सृजन
- पूंजीगत खर्च (Capex)
- सालाना उत्पादन
सरकार का लक्ष्य भारत में वैल्यू एडिशन को 15–20% से बढ़ाकर 30–40% तक ले जाना है।
उपभोक्ताओं और युवाओं को क्या फायदा?
- मोबाइल, टीवी, AC और अन्य गैजेट्स के सस्ते होने की संभावना
- भारत में नई नौकरियां
- देश में मेक इन इंडिया को मजबूती
