Featuredकरियर

CTET Admit Card 2026: कभी भी जारी हो सकते हैं प्रवेश पत्र, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा शेड्यूल

CTET Admit Card 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। CBSE किसी भी समय CTET Admit Card 2026 जारी कर सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET Admit Card 2026

सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

कहां से और कैसे डाउनलोड करें CTET Admit Card 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “CTET 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना Application Number, Date of Birth और Security Pin दर्ज करें
  4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा
  5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकालें

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की जरूर करें जांच

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न जानकारियां ध्यान से जांच लें:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
  • फोटो और सिग्नेचर

अगर किसी भी तरह की गलती हो, तो तुरंत CTET यूनिट या CBSE हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

CTET Exam Schedule 2026: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

Paper 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए)

  • रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 12:30 बजे
  • गेट बंद: दोपहर 2:30 बजे (सख्ती से)
  • परीक्षा समय: 2:30 PM से 5:00 PM

Paper 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए)

  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 7:30 बजे
  • गेट बंद: सुबह 9:30 बजे (सख्ती से)
  • परीक्षा समय: 9:30 AM से 12:00 PM

CTET Exam Pattern 2026

  • प्रत्येक पेपर में 150 MCQ प्रश्न होंगे
  • हर प्रश्न के 1 अंक
  • कुल समय: 2.5 घंटे
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
  • प्रमुख विषय: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)

CTET Passing Marks 2026

  • सामान्य वर्ग: 60% (90 अंक)
  • SC / ST / OBC / PWD: 55% (82 अंक)

CTET पास करने वाले उम्मीदवार केंद्र और राज्य सरकार के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *