Featuredधर्म

Basant Panchami 2026: 23 या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Basant Panchami 2026 Date & Puja Muhurat : ज्ञान, विद्या, बुद्धि, कला और वाणी की देवी मां सरस्वती को समर्पित पर्व बसंत पंचमी को लेकर लोगों में तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है कि यह पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा या 24 जनवरी को। हर वर्ष यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, जिसे सरस्वती जयंती, श्री पंचमी और बसंतोत्सव भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था और इसी दिन से बसंत ऋतु का शुभारंभ माना जाता है।

Basant Panchami 2026


Basant Panchami 2026 की सही तिथि (Panchang According to Drik Panchang)

पंचांग के अनुसार —

  • पंचमी तिथि प्रारंभ: 23 जनवरी 2026, सुबह 2:28 बजे
  • पंचमी तिथि समाप्त: 24 जनवरी 2026, सुबह 1:46 बजे

उदय तिथि के अनुसार बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को मनाई जाएगी।

Basant Panchami 2026 शुभ पूजा मुहूर्त

मां सरस्वती की पूजा के लिए सबसे शुभ समय —
सुबह 7:15 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक

इसी समय में सरस्वती पूजा, विद्यारंभ संस्कार, पुस्तक पूजन और कला-साधना करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

बसंत पंचमी की पूजा विधि (Saraswati Puja Vidhi)

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा इस प्रकार करें:

  1. सुबह स्नान करें, स्नान के जल में गंगाजल मिलाएं
  2. स्नान करते समय जप करें — हर-हर गंगे, हर-हर यमुना, हर-हर सरस्वती
  3. घर के मंदिर को साफ करें और चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं
  4. उस पर मां सरस्वती की मूर्ति या चित्र स्थापित करें
  5. घी का दीपक जलाएं, पीले फूल अर्पित करें
  6. हल्दी या पीला तिलक लगाएं, पीली मिठाई या केसर युक्त प्रसाद चढ़ाएं
  7. सरस्वती मंत्र या “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” का जाप करें
  8. विद्यार्थियों के लिए किताबें और वाद्य यंत्र पूजन करना विशेष फलदायी होता है
  9. अंत में मां से ज्ञान, एकाग्रता और सफलता की प्रार्थना करें

इस दिन पीले वस्त्र पहनना और पीले भोजन का सेवन शुभ माना जाता है।

क्यों खास है बसंत पंचमी?

  • विद्यार्थियों के लिए विद्यारंभ और परीक्षा सफलता का विशेष दिन
  • कलाकारों और संगीत साधकों के लिए कला आराधना का पर्व
  • बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक
  • नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *