CG Jobs : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन जिलों में आज लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए पूरी डिटेल्स
CG Jobs Placement Camp 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। राज्य के दो जिलों—दंतेवाड़ा और जांजगीर-चांपा में आज यानी सोमवार, 19 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में निजी कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जहां युवा बिना किसी शुल्क के भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

जांजगीर-चांपा में प्लेसमेंट कैंप की पूरी जानकारी
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।
स्थान:
लाइवलीहुड कॉलेज परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर
तिथि: 19 जनवरी 2026 (सोमवार)
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
नियोजक कंपनी:
Perennial Technology Pvt. Ltd., महाराष्ट्र
पदों का विवरण:
- DG Operator – 20 पद
शैक्षणिक योग्यता:
- ITI (Diesel Mechanic या Electrician)
वेतन:
- ₹13,000 से ₹15,000 प्रतिमाह + अन्य भत्ते
आयु सीमा:
- 18 से 25 वर्ष
कार्यक्षेत्र:
- SECL, बिलासपुर
जरूरी दस्तावेज:
- शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
- जिला रोजगार कार्यालय का वैध रोजगार पंजीयन कार्ड
नोट: रोजगार पंजीयन अनिवार्य है, इसके बिना कैंप में भाग नहीं लिया जा सकेगा।
दंतेवाड़ा में प्लेसमेंट कैंप का विवरण
दंतेवाड़ा जिले के युवाओं के लिए भी रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्थान: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दंतेवाड़ा
समय: सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक
नियोजक कंपनी:
RCC एंड एसोसिएट, दंतेवाड़ा
पद:
- Audit Assistant – 02 पद
- Receptionist – 01 पद
आवश्यक दस्तावेज:
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल)
- रोजगार पंजीयन
- आधार कार्ड की छायाप्रति
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बायोडाटा (Resume)
यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
