Featuredराशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 January 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 12 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 January 2026: ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। 12 जनवरी 2026 को गुरु मिथुन राशि, केतु सिंह, चंद्रमा तुला, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह योगों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 12 January 2026


मेष राशि

आज का दिन बेहद आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और नौकरी-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। दिन छुट्टी जैसा महसूस होगा।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

वृषभ राशि

आज का दिन थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। स्वास्थ्य और निजी जीवन में सावधानी जरूरी है। व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

मिथुन राशि

विद्यार्थियों, लेखकों और क्रिएटिव लोगों के लिए शानदार समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल हैं। भावुकता से बचें।
उपाय: सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क राशि

घर-परिवार में तनाव संभव है, लेकिन मां का सहयोग मिलेगा। संपत्ति या वाहन से जुड़ा योग बन सकता है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

पराक्रम बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कन्या राशि

धन लाभ के योग हैं, लेकिन सट्टा-लॉटरी से दूर रहें। परिवार में खुशहाली रहेगी।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार में लाभ होगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

मन में चिंता और खर्च की अधिकता रहेगी। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार पक्ष ठीक रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य और व्यापार शानदार रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सरकारी क्षेत्र से लाभ संभव है। पिता का सहयोग मिलेगा।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बनेंगे।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

दिन संभलकर बिताने की जरूरत है। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें।
उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *