Aaj Ka Rashifal 10 January 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 10 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 January 2026 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हमारे जीवन के हर पहलू—धन, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक रिश्तों—पर गहरा प्रभाव डालती है। 10 जनवरी 2026 को गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल धनु राशि में, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति से कुछ राशियों को लाभ के योग बनेंगे, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल।

मेष राशि (Aries)
आज ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा, व्यापार भी ठीक रहेगा।
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, खासकर पढ़ने-लिखने के काम में। भावुकता पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पिता, प्रेम और संतान पक्ष में थोड़ी चुनौती रह सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुल मिलाकर दिन मध्यम रहेगा।
उपाय: संयम से काम लें।
मिथुन राशि (Gemini)
भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन घर में हल्का तनाव संभव है। जीवनसाथी और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि (Cancer)
स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रु समन योग बन रहा है और विरोधियों पर दबदबा बना रहेगा, लेकिन मानसिक अशांति रह सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार मध्यम रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि (Leo)
धन आगमन के योग हैं और परिवार में वृद्धि हो सकती है। मन में उलझन और मानसिक तनाव बना रह सकता है। विद्यार्थियों को निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि (Virgo)
सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरत के अनुसार संसाधन मिलेंगे। हालांकि गृह कलह के संकेत हैं, इसलिए संयम रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छे रहेंगे।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि (Libra)
पराक्रम रंग लाएगा और रोजगार में तरक्की होगी। मन में अनजाना भय और बेचैनी रह सकती है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे।
उपाय: शनिदेव की उपासना करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी लाभ मिलेगा। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
व्यापार में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार बेहद शुभ रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
भाग्य साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे, लेकिन मानसिक परेशानी बनी रह सकती है। खर्च अधिक होने से कर्ज की स्थिति बन सकती है। सरकारी मामलों में सावधानी रखें।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
चोट-चपेट या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, लेकिन आय और व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces)
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार और करियर में तरक्की होगी। जीवन आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
