Aaj Ka Rashifal 9 January 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, जानें कैसा बीतेगा दिन
Aaj Ka Rashifal 9 January 2026 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन के हर क्षेत्र—स्वास्थ्य, करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक संबंधों—पर प्रभाव डालती है। 9 जनवरी 2026 को गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा कन्या राशि में, केतु सिंह में, सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल धनु राशि में, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों की चाल से कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल।

मेष राशि (Aries)
आज शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है।
उपाय: हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
भावुकता में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा, जबकि व्यापार में लाभ के योग हैं।
उपाय: हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
घर में कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लग्जरी लाइफ बेहतर रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि (Cancer)
आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार और करियर में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
धन आगमन के योग हैं और परिवार में वृद्धि हो सकती है। लेकिन जुआ, सट्टा या लॉटरी से दूरी रखें, वरना नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है।
उपाय: हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। जरूरत की चीजें आसानी से मिलेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी अच्छे रहेंगे। घर के माहौल में थोड़ी गर्मी रह सकती है।
उपाय: लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला राशि (Libra)
मन में चिंता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा और व्यापार में अच्छा लाभ होगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। कठोर भाषा से बचें।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन भाग्य आपका साथ देगा। रोजगार में तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। सरकारी या राजनीतिक मामलों में सावधानी रखें। भाग्य साथ देगा और करियर में उन्नति होगी। यात्रा के योग हैं।
उपाय: हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
चोट-चपेट या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces)
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। नौकरी-चाकरी में स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय: हरी वस्तु का दान शुभ होगा।
