Featuredछत्तीसगढ़

SIR: मतदाता सूची में गड़बड़ी आई सामने, जांच के लिए गठित हुई 3 सदस्यीय टीम

CG News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। धरसीवां तहसील के बीरगांव क्षेत्र स्थित गाजी नगर की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

SIR

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-48 रायपुर ग्रामीण द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। जांच दल को मौके पर जाकर पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

कौन करेगा मतदाता सूची की जांच?

गठित जांच दल में निम्न अधिकारियों को शामिल किया गया है—

  • राममूर्ति दीवान – तहसीलदार, रायपुर
  • शैलेन्द्र निर्मलकर – राजस्व उप निरीक्षक, नगर निगम बीरगांव
  • महेश कुमार सोनवानी – ग्राम बीरगांव

यह टीम मौके पर पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों की जांच करेगी और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

फील्ड वेरिफिकेशन में सामने आईं खामियां

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, भाग संख्या 63 और 64 की मतदाता सूची में त्रुटियों की शिकायत पर जांच दल ने फील्ड वेरिफिकेशन किया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित मतदाता उसी क्षेत्र में निवास कर रहे हैं, लेकिन—

  • बड़ी संख्या में मतदाताओं के मकान नंबर गलत दर्ज हैं
  • पते में गंभीर त्रुटियां पाई गई हैं

गलतियों को सुधारने की प्रक्रिया शुरू

मतदाता सूची में मकान संख्या और पते से जुड़ी त्रुटियों को सुधारने के लिए संबंधित मतदाताओं से फॉर्म-8 भरवाया जा रहा है। इसके माध्यम से मतदाता विवरण को अपडेट कर सही किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की चुनावी परेशानी न हो।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची को सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *