Celebrity News: Shardul Thakur के घर आई खुशियां, पत्नी Mittali Parulkar ने बेटे को दिया जन्म
Celebrity News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। साल 2025 के आखिर में शार्दुल और उनकी पत्नी मिताली पारुलकर (Mittali Parulkar) माता-पिता बन गए हैं। मिताली ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद शार्दुल ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट
शार्दुल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,
“माता-पिता के दिल में छिपा हुआ, खामोशी, विश्वास और अनंत प्यार से सुरक्षित… हमारा छोटा सा राज आ गया है। स्वागत है हमारे प्यारे बेटे।”
इस पोस्ट के बाद क्रिकेट जगत और फैंस की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
9 महीने तक रखा प्रेग्नेंसी को सीक्रेट
खास बात यह रही कि शार्दुल और मिताली ने पूरे 9 महीने तक इस खुशखबरी को पूरी तरह निजी रखा। न तो प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई पोस्ट की गई और न ही किसी तरह का संकेत दिया गया। ऐसे में बेटे के जन्म की खबर फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज बनकर सामने आई।
स्कूल टाइम से जुड़ा रिश्ता, 2023 में हुई थी शादी
शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। नवंबर 2021 में दोनों की सगाई हुई थी और 28 फरवरी 2023 को यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधी। मिताली पारुलकर कोल्हापुर की रहने वाली हैं और पेशे से एक प्रोफेशनल बेकर हैं।
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे शार्दुल
वर्क फ्रंट की बात करें तो शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
शार्दुल ठाकुर अब तक 105 आईपीएल मैचों में 107 विकेट ले चुके हैं और भारत के लिए 13 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
