Winter Skin Care Tips: डल और काले चेहरे से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये 6 अचूक उपाय
Winter Skin Care Tips: सर्दियों का मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण हमारी त्वचा के लिए भी। दिसंबर में ठंडी और सूखी हवाएं त्वचा की नमी छीन लेती हैं, जिससे चेहरा रूखा, बेजान और डल नजर आने लगता है। कई बार लोगों को लगता है कि उनका चेहरा काला पड़ गया है। इसके पीछे नमी की कमी, डेड स्किन और UV किरणों का असर बड़ा कारण होता है।

ठंड के मौसम में सूरज की रोशनी कम जरूर होती है, लेकिन UV किरणें फिर भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। अगर इस दौरान सही स्किन केयर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल न किया जाए, तो टैनिंग, डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सर्दियों में त्वचा की खास देखभाल करें। यहां हम आपको बता रहे हैं 6 ऐसे देसी और असरदार उपाय, जिन्हें अपनाकर आप चेहरे के कालेपन और डलनेस से छुटकारा पा सकते हैं।
1. गुलाब जल और ग्लिसरीन
बराबर मात्रा में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाकर रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं।
यह मिश्रण त्वचा में नमी बनाए रखता है और रंगत सुधारने में मदद करता है।
2. एलोवेरा जेल
ताजा एलोवेरा जेल सीधे चेहरे पर लगाएं।
यह त्वचा को हाइड्रेट करता है, जलन कम करता है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है।
3. शहद और दूध का फेस पैक
2 चम्मच शहद में 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
15–20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। दूध कालेपन को कम करता है और शहद त्वचा को सॉफ्ट बनाता है।
4. नींबू और शहद
1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
यह डेड स्किन हटाकर त्वचा को ब्राइट बनाता है। (संवेदनशील त्वचा वाले पहले पैच टेस्ट करें)
5. बादाम तेल की मालिश
हल्का गुनगुना बादाम तेल लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मालिश करें।
यह त्वचा को पोषण देता है और ठंड के असर से बचाता है।
6. मुल्तानी मिट्टी और हल्दी
मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं।
यह त्वचा को साफ करता है, ऑयल कंट्रोल करता है और कालेपन को कम करता है।
