Featuredमनोरंजन

Malti Chahar: ‘सीनियर फिल्ममेकर ने हदें की पार’, कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं मालती चाहर

Malti Chahar: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर (Deepak Chahar) की बहन और अभिनेत्री मालती चाहर (Malti Chahar) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में नजर आ चुकीं मालती ने अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के काले सच से पर्दा उठाया है। उन्होंने एक सीनियर फिल्ममेकर द्वारा किए गए कास्टिंग काउच के अनुभव को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।



कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं मालती चाहर

मशहूर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में मालती चाहर ने बताया कि एक फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर वह लगातार मीटिंग्स कर रही थीं। एक मीटिंग के बाद शिष्टाचार के तौर पर उन्होंने सामने वाले व्यक्ति को साइड हग किया, लेकिन उसी पल उस सीनियर फिल्ममेकर ने हदें पार करने की कोशिश की। मालती के मुताबिक, यह घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें कुछ पल समझ ही नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है।

‘पिता तुल्य मानती थी, इसलिए और ज्यादा शॉक लगा’

मालती चाहर ने इंटरव्यू में कहा, मैं उस व्यक्ति को बहुत सम्मान की नजर से देखती थी, लगभग पिता तुल्य मानती थी। इसलिए इस तरह के व्यवहार की मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।” उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें स्थिति का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत खुद को वहां से अलग कर लिया और दूरी बना ली। यह अनुभव उनके लिए बेहद डरावना और झकझोर देने वाला था।

इंडस्ट्री में आज भी मौजूद है कास्टिंग काउच

मालती चाहर ने बेबाकी से स्वीकार किया कि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच आज भी एक कड़वी सच्चाई है। उनका कहना है कि कई बार लोग सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज और नेचर को देखकर अपनी “किस्मत आजमाने” की कोशिश करते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग प्रोफेशनल होते हैं और सीमाएं समझते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो लाइन क्रॉस कर जाते हैं।

महिलाओं के लिए बड़ा संदेश

मालती का यह बयान इंडस्ट्री में काम करने वाली नई लड़कियों के लिए एक बड़ा संदेश है कि
अपनी सीमाएं तय रखें,
गलत व्यवहार पर तुरंत स्टैंड लें,
और खामोश न रहें

उनकी यह बेबाकी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है और कई लोग उनके साहस की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *