IND VS SA ODI: रायपुर में आज छक्कों-चौकों की बरसात, फैंस में जबरदस्त उत्साह, कोहली-रोहित पर रहेंगी निगाहें
IND VS SA ODI: राजधानी रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक वनडे मुकाबला खेला जाएगा। करीब तीन साल बाद रायपुर में होने जा रहे इस वनडे मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। शहर में सुबह से ही मैच का माहौल बन चुका है, और टिकटों को लेकर भी गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।

स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को दोनों टीमों ने अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाया, जिसके बाद अब आज का मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है।
टॉस और मैच का समय
- टॉस: दोपहर 1:00 बजे (IST)
- पहली गेंद: दोपहर 1:30 बजे (IST)
- यह सीरीज का दूसरा मैच होगा, जिसमें भारत 1-0 से आगे है।
कोहली-रोहित पर टिकी रहेंगी नज़रें
रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी।
- विराट कोहली: 135 रन
- रोहित शर्मा: 57 रन
दोनों खिलाड़ियों ने फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में रायपुर के फैंस को आज इन दोनों से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद है। चूंकि रायपुर में लंबे समय बाद वनडे मैच हो रहा है, इसलिए फैंस खासतौर पर कोहली और रोहित की बल्लेबाजी देखने को बेहद उत्सुक हैं।
फैंस में उत्साह का माहौल
लगभग तीन साल बाद रायपुर में फिर से वनडे क्रिकेट लौट रहा है। बीच-बीच में टी20 मैच जरूर हुए, लेकिन वनडे मैच की कमी फैंस लंबे समय से महसूस कर रहे थे। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े स्टार्स की मौजूदगी ने इस मैच के रोमांच को दोगुना कर दिया है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
- रोहित शर्मा
- यशस्वी जायसवाल
- विराट कोहली
- तिलक वर्मा
- केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर)
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
- वाशिंगटन सुंदर
- रवींद्र जडेजा
- कुलदीप यादव
- नितीश कुमार रेड्डी
- हर्षित राणा
- रुतुराज गायकवाड़
- प्रसिद्ध कृष्णा
- अर्शदीप सिंह
- ध्रुव जुरेल
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
- टेम्बा बावुमा (कप्तान)
- ओटनिल बार्टमैन
- कॉर्बिन बॉश
- मैथ्यू ब्रीत्ज़के
- डेवाल्ड ब्रेविस
- नांद्रे बर्गर
- क्विंटन डी कॉक
- टोनी डी ज़ोरज़ी
- रूबिन हर्मन
- केशव महाराज
- मार्को यानसन
- एडेन मार्कराम
- लुंगी एनगिडी
- रयान रिकेल्टन
- प्रेनेलन सुब्रायन
