Mahtari Vandan Yojna: 22वीं किस्त से पहले कर लें यह जरूरी काम, वरना रुक जाएगा पैसा
Mahtari Vandan Yojna: छत्तीसगढ़ की महिला हितैषी योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी होने से पहले सरकार ने लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। योजना का लाभ लगातार पाने के लिए अब सभी महिलाओं के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। यदि निर्धारित समय में ई-केवाईसी नहीं कराया गया, तो लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में आगामी किस्त का पैसा नहीं आएगा।

क्यों जरूरी है e-KYC?
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार योजना शुरू हुए 21 महीने पूरे हो चुके हैं और बड़ी संख्या में पंजीकृत महिलाओं की जानकारी को अपडेट करना बेहद जरूरी है। राज्य की 69.26 लाख पंजीकृत महिलाओं का आधार व बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है, ताकि—
- असली लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित हो
- फर्जी या अपात्र आवेदकों को बाहर किया जा सके
- भुगतान में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को रोका जा सके
पहले चरण में 4.25 लाख महिलाओं का सत्यापन शुरू
सरकार ने पहले चरण में 4.25 लाख महिलाओं का ई-केवाईसी सत्यापन शुरू कर दिया है। जिन महिलाओं के—
- आधार लिंक नहीं है
- आधार और बैंक खाते में नाम अलग है
- IFSC कोड गलत है
- KYC लंबित है
उन्हें भुगतान में समस्याएं हो रही हैं। इन त्रुटियों को जल्द से जल्द ठीक करना आवश्यक है।
अगर e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?
- 22वीं किस्त आपके खाते में नहीं आएगी
- आपका आवेदन अपूर्ण माना जाएगा
- खाते का सत्यापन पूरा होने के बाद ही भुगतान मिलेगा
सरकार का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता बढ़ाना और फर्जी लाभार्थियों को हटाना है, ताकि असली पात्र महिलाओं तक सरकारी सहायता बिना बाधा पहुंचे।
e-KYC कैसे कराएं?
- नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाएं
- अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं
- बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं
- भुगतान स्थिति चेक करने के लिए पोर्टल पर अपडेट देखें
