RBI Weekly Credit Score Update: अब हर हफ्ते अपडेट होगा आपका क्रेडिट स्कोर, लोन प्रोसेसिंग होगी और तेज
RBI Weekly Credit Score Update: भारत में लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए RBI ने बड़ा बदलाव करते हुए क्रेडिट स्कोर अपडेट करने के नियमों में सुधार किया है। अब आपका सिबिल स्कोर हर हफ्ते अपडेट होगा। 29 सितंबर 2025 को जारी RBI की ड्राफ्ट गाइडलाइंस के अनुसार यह नया सिस्टम अप्रैल 2026 से लागू होगा। इससे लाखों ग्राहकों को तेज और सटीक क्रेडिट स्कोर अपडेट मिलने की सुविधा मिलेगी।

क्या है नया नियम?
अभी तक क्रेडिट ब्यूरो—CIBIL, CRIF High Mark, Equifax आदि—आपका क्रेडिट स्कोर हर 15 दिन में अपडेट करते हैं। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद स्कोर हर हफ्ते अपडेट होगा, और प्रत्येक महीने 5 बार स्कोर अपडेट सुनिश्चित रहेगा—7, 14, 21, 28 और महीने की आखिरी तारीख (30/31) को।
बैंक कैसे भेजेंगे डेटा
- हर महीने की आखिरी तारीख तक का पूरा डेटा, अगले महीने की 3 तारीख तक सिबिल कंपनियों को भेजना अनिवार्य।
- बीच के हफ्तों (7, 14, 21, 28) में केवल बदल हुआ डेटा यानी इंक्रीमेंटल डेटा भेजना होगा।
- यह डेटा सिर्फ 2 दिनों के भीतर पहुंचना जरूरी—जैसे 7 तारीख का डेटा 9 तक।
RBI करेगा सख्त मॉनिटरिंग
अगर कोई बैंक समय पर डेटा नहीं भेजता, तो सिबिल कंपनियाँ हर 6 महीने में— 31 मार्च और 30 सितंबर को—RBI के DAKSH पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएंगी।
ग्राहकों को क्या फायदा?
- ईएमआई समय पर चुकाने का असर 7 दिन में दिखेगा।
- पुराना लोन बंद करते ही स्कोर तेजी से सुधरेगा।
- गलत एंट्री तुरंत सुधारने पर स्कोर झट से ठीक हो जाएगा।
- लोन रिजेक्शन के चांस कम होंगे क्योंकि बैंक को आपका लेटेस्ट डेटा मिलेगा।
- फ्रॉड या चोरी हुए कार्ड का असर जल्दी हटेगा।
बैंक और NBFCs के लिए फायदे
- कस्टमर ने नया लोन लिया या डिफॉल्ट किया—यह जल्दी पता चलेगा।
- रिस्क कम होगा और लोन अप्रूवल प्रोसेस तेज होगा।
- बेहतर क्रेडिट डिसीजन लेने में आसानी होगी।
RBI ने फिलहाल ड्राफ्ट जारी किया है और सभी बैंकों, NBFCs व क्रेडिट ब्यूरो से सुझाव मांगे हैं। नए नियम अप्रैल 2026 से लागू होने की उम्मीद है।
