T20 World Cup 2026: भारत का पूरा शेड्यूल जारी, 7 फरवरी को पहला मैच
T20 World Cup 2026: T20 World Cup 2026 का इंतजार खत्म हो गया है। ICC ने टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें टीम इंडिया के सभी मैचों की तारीख और वेन्यू शामिल हैं। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे। defending champion के रूप में भारत एक बार फिर खिताब बचाने उतरेगा। भारत अपने ग्रुप में पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा।

भारत का पहला मैच 7 फरवरी को, पाकिस्तान से 15 फरवरी को भिड़ंत
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और भारत अपना पहला मुकाबला इसी दिन अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगा। सबसे ज्यादा चर्चित मुकाबला भारत–पाकिस्तान का होगा, जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच हर बार की तरह इस बार भी क्रिकेट फैंस की सबसे बड़ी दिलचस्पी का केंद्र होगा।
टी20 विश्व कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल
- भारत बनाम अमेरिका — 7 फरवरी — मुंबई
- भारत बनाम नामीबिया — 12 फरवरी — दिल्ली
- भारत बनाम पाकिस्तान — 15 फरवरी — कोलंबो
- भारत बनाम नीदरलैंड्स — 18 फरवरी — अहमदाबाद
भारत के ग्रुप A में पाकिस्तान और अमेरिका के अलावा नामीबिया और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं। ग्रुप स्टेज के बाद टॉप टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 किन-किन स्थानों पर होगा
टूर्नामेंट कुल 8 वेन्यू पर खेला जाएगा।
भारत में 5 शहर: मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई
श्रीलंका में 3 वेन्यू: कोलंबो (आर. प्रेमदासा), सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कैंडी
कितनी टीमें भाग ले रही हैं?
2026 टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है:
ग्रुप A
भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड्स
ग्रुप B
इंग्लैंड, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, नेपाल, इटली
ग्रुप C
ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
ग्रुप D
न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई
टी20 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन
टीम इंडिया अब तक दो बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है —
- 2007 (कप्तान: एमएस धोनी)
- 2024 (कप्तान: रोहित शर्मा)
भारत 2014 में फाइनल तक पहुंचा था और 2016 तथा 2022 में सेमीफाइनल तक यात्रा की थी। 2026 में भारत defending champion के रूप में मैदान में उतरेगा।
