Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों की किस्मत चमकेगी, जानिए बाकी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal: 12 नवम्बर 2025 का दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र और पंचांग गणना पर आधारित भविष्यफल है। आज के दिन नौकरी, धन, व्यापार, पारिवारिक संबंध, स्वास्थ्य और मान-सम्मान पर ग्रहों की स्थिति का गहरा प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष (Aries)
आज पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में नई डील से लाभ संभव। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। ससुराल पक्ष से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।
वृषभ (Taurus)
काम का दबाव रहेगा। किसी मित्र से मतभेद हो सकता है। संतान की ओर से चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन (Gemini)
शारीरिक थकावट महसूस होगी। जरूरी कार्यों में देरी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं।
कर्क (Cancer)
आज पद और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना। धार्मिक यात्रा या दान-पुण्य का योग। जल्दबाजी में फैसले से बचें।
सिंह (Leo)
पुराने रुके काम पूरे होंगे। संतान की सफलता से गर्व महसूस होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ। विरोधियों से सावधान रहें।
कन्या (Virgo)
प्रेम जीवन में सुधार। शत्रु सक्रिय रहेंगे पर नुकसान नहीं कर पाएंगे। छात्रों को पढ़ाई के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कई काम एक साथ करने से तनाव।
तुला (Libra)
आर्थिक स्थिति में सुधार। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता की पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। सावधानी रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
प्रतिष्ठा में वृद्धि। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। किसी से तकरार न करें। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
धनु (Sagittarius)
खर्चों में बढ़ोतरी। धन वापसी की संभावना। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। व्यापारिक यात्रा से लाभ मिलेगा।
मकर (Capricorn)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्र मेहनत पर ध्यान दें। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल जाने का अवसर मिल सकता है।
कुंभ (Aquarius)
नई संपत्ति प्राप्ति का योग। घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। जरूरी दस्तावेजों पर ध्यान दें। पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ें।
मीन (Pisces)
दिन सुखद रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।
