Featuredछत्तीसगढ़

CG News: वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आकांक्षा की मुख्यमंत्री से खास मुलाकात

CG News: वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आकांक्षा सत्यवंशी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा – “छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, लोग, शिक्षा और संस्कारों ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।”



मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा – ‘आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. आकांक्षा को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत में छत्तीसगढ़ की बेटी का शामिल होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। आपने प्रदेश का नाम रोशन किया है, इसके लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं।”

‘आपकी फिटनेस का राज क्या है’ – आकांक्षा ने पूछा सवाल, CM ने दिया प्रेरणादायक जवाब

मुलाकात के दौरान डॉ. आकांक्षा ने मुख्यमंत्री साय से मज़ाकिया अंदाज में पूछा — “सर, आपकी फिटनेस का राज क्या है?” मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया — “हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरित हैं। उनकी सक्रियता, ऊर्जा और अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणा है। संतुलित आहार, योग और नियमित दिनचर्या ही मेरी फिटनेस का राज है।”

PM मोदी से प्रेरणा की बात भी की

डॉ. आकांक्षा ने बताया कि महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात बेहद प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा —“प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि खेल जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। फिटनेस पर उनका जोर हमें और बेहतर बनने की प्रेरणा देता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *