WhatsApp ChatGPT Ban 2026: करोड़ों यूजर्स को झटका 15 जनवरी 2026 से WhatsApp पर नहीं चलेगा ChatGPT! Meta की नई पॉलिसी लागू
WhatsApp ChatGPT Ban 2026: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट आ गया है। 15 जनवरी 2026 से WhatsApp प्लेटफॉर्म पर अब थर्ड पार्टी AI चैटबॉट्स जैसे ChatGPT, Perplexity AI आदि का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। Meta ने अपनी नई API पॉलिसी में यह बड़ा बदलाव किया है। यह फैसला खास तौर पर उन बिजनेसेज़ और यूजर्स को प्रभावित करेगा जो WhatsApp पर AI चैटबॉट्स के जरिए कस्टमर सपोर्ट या रेगुलर चैट्स को मैनेज करते थे।

Meta की नई पॉलिसी का बड़ा असर
Meta ने API रूल्स अपडेट करते हुए कहा है कि सिस्टम पर बढ़ते लोड और मैसेजिंग ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
OpenAI ने भी इसे कन्फर्म कर दिया है। यानी 15 जनवरी 2026 के बाद WhatsApp पर ChatGPT की सुविधा पूरी तरह बंद हो जाएगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार अभी दुनिया भर में लगभग 5 करोड़ यूजर्स WhatsApp पर ChatGPT सपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं — ऐसे में यह बदलाव सीधे करोड़ों लोगों को प्रभावित करेगा।
OpenAI की आधिकारिक प्रतिक्रिया
OpenAI ने कहा है कि वह WhatsApp पर अपनी सर्विस कंटिन्यू रखना चाहता था, लेकिन Meta की नई पॉलिसी ने इसे संभव नहीं रहने दिया। कंपनी अब यूजर्स की चैट हिस्ट्री सुरक्षित रखने और ट्रांजिशन आसान करने पर काम कर रही है।
यूजर्स अपनी पुरानी चैट्स ऐसे बचा सकते हैं
- ChatGPT ऐप इंस्टॉल करें (Android/iOS/PC)
- या chat.openai.com पर जाएं
- अपने अकाउंट को WhatsApp प्रोफाइल 1-800-ChatGPT के साथ लिंक करें
- लिंक होने के बाद आपकी पुरानी WhatsApp चैट्स, ChatGPT हिस्ट्री में सेव हो जाएंगी
अब बिजनेस क्या करें?
इस फैसले से बड़ी संख्या में बिजनेस भी प्रभावित होंगे। कस्टमर सपोर्ट हैंडल करने वाले हजारों छोटे और बड़े बिजनेसेज़ अब
- या तो Meta-Approved बॉट्स अपनाएंगे
- या फिर ओनरशिप कस्टमर सपोर्ट को किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करना होगा
