Featuredमनोरंजन

Salman Khan: कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। राजस्थान के कोटा उपभोक्ता अदालत (Consumer Court Kota) ने उन्हें एक पान मसाला विज्ञापन के मामले में नोटिस जारी कर 27 नवंबर तक जवाब देने का आदेश दिया है। यह नोटिस वकील और बीजेपी नेता इंदर मोहन सिंह हनी की शिकायत पर भेजा गया है, जिन्होंने आरोप लगाया कि सलमान खान का विज्ञापन लोगों को गुमराह करता है।

शिकायत के अनुसार, सलमान खान राजश्री पान मसाला के ब्रांड एंबेसडर हैं और अपने विज्ञापन में इसे ‘केसर वाली इलायची’ और ‘केसर वाला पान मसाला’ बताते हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह दावा भ्रामक है क्योंकि केसर की कीमत लगभग 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है, जो 5 रुपये के पान मसाला पैक में संभव नहीं है।

कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए सलमान खान को फॉर्मल जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस भेजा है। अगली सुनवाई की तारीख 27 नवंबर 2025 तय की गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ऐसे विज्ञापन युवाओं को पान मसाला जैसे उत्पादों की ओर आकर्षित करते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

वहीं, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस मामले पर क्या सफाई देते हैं, क्योंकि वह लंबे समय से कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं और उनके विज्ञापन आम जनता में गहरी पहुंच रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *