Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Foundation Day 2025: संघर्ष, सादगी, संस्कृति और सफलता के 25 गौरवशाली साल

Chhattisgarh Foundation Day 2025: भारत के इतिहास में 1 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। यही वह दिन है जब मध्यप्रदेश से अलग होकर 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ भारत का 26वाँ राज्य बना। कभी दक्षिण कोसल के नाम से पहचाने जाने वाला यह प्रदेश आज अपना 25वाँ स्थापना दिवस मनाते हुए रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है। लगभग 3 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाला छत्तीसगढ़ आज अपनी सादगी, मेहनत, भोलापन, संस्कृति और अपनेपन के लिए देशभर में विशेष पहचान बना चुका है।

कृषि से उद्योग तक छत्तीसगढ़ आज एक मजबूत ब्रांड

छत्तीसगढ़ को धान की धरती कहा जाता है। यहाँ के खेतों में उगता धान प्रदेश की सबसे बड़ी पहचान है। यही नहीं, खनिजों से भरपूर यह भूमि उद्योग और उत्पादन में भी देश की रीढ़ है। भारत का सबसे बड़ा स्टील प्लांट भी यहीं स्थित है, जो देश को लगभग 15% स्टील प्रदान करता है। आयरन, कोयला, बॉक्साइट, लाइम स्टोन जैसे खनिजों के बड़े भंडार के कारण छत्तीसगढ़ देश की खनिज राजधानी के रूप में भी पहचाना जाता है।

कला और जनजातीय पहचान — छत्तीसगढ़ की आत्मा

छत्तीसगढ़ सिर्फ उद्योग नहीं, बल्कि एक जीवंत कला और संस्कृति का गढ़ भी है। यहाँ की बेल धातु कला दुनिया भर में अपनी शिल्पकारी के लिए प्रसिद्ध है। इसे 35 से अधिक जनजातियाँ मिलकर पीढ़ियों से सहेज रही हैं। लोकगीत, लोकनृत्य, गोंड और बस्तर की कला — सब मिलकर छत्तीसगढ़ को कला का एक चलता-फिरता संग्रहालय बना देते हैं।

पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य — यहाँ की धरती है जन्नत

छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और हरियाली पर्यटकों का मन मोह लेती है। दुनिया भर में मशहूर चित्रकोट जलप्रपात, जिसे भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है, यहीं स्थित है। इसके अलावा शैला पर्यटन, धरोहर, जलप्रपात, ऐतिहासिक स्थलों की संख्या इतनी है कि इसे प्रकृति का वरदान कहा जाता है।

भूगोल और राजनीतिक यात्रा

छत्तीसगढ़ आज 7 राज्यों से सीमाएँ साझा करता है। 33 जिले और 90 विधानसभा सीटों वाला यह प्रदेश अब तक 4 मुख्यमंत्री दे चुका है। पिछले 25 वर्षों में यह राज्य संघर्ष, उम्मीद, योजना और व्यवस्था के चलते विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ा है।

25 साल — अनगिनत उपलब्धियाँ

इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने अपनी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखा। शिक्षा, चिकित्सा, खनिज, कृषि, उद्योग, कला और रोजगार — हर क्षेत्र में विकास की अपनी एक कहानी है। राज्य सरकारों की योजनाएँ, संसाधनों का उपयोग, और यहाँ के लोगों की मेहनत ने इस राज्य को देश का एक प्रमुख विकास मॉडल बनाया है।

छत्तीसगढ़ सिर्फ नक्शे पर बना एक राज्य नहीं — यह हमारी संस्कृति है, हमारे गर्व का प्रतीक है, हमारी पहचान है।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

जय जोहार… जय छत्तीसगढ़

https://www.instagram.com/reel/DQcJuubDX3k/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *