CG NEWS: रायपुर रेलवे स्टेशन में गूंजा राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’, देखें VIDEO…
CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 1 नवंबर को रायपुर रेलवे स्टेशन पर अनोखा नज़ारा देखने को मिला। पूरा स्टेशन राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ से गूंज उठा। गीत की धुन सुनते ही यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान और गर्व झलक उठा। कई लोगों ने इस यादगार पल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है।

छत्तीसगढ़ ने मनाया रजत जयंती वर्ष
आज छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर पहुंचे हैं, जहां वे राज्योत्सव कार्यक्रम और नए विधानसभा भवन के उद्घाटन जैसे कई प्रमुख आयोजनों में शामिल हुए। प्रदेशभर से हजारों लोग इस अवसर पर नवा रायपुर पहुंचे हैं ताकि राज्य के गौरवमयी सफर का उत्सव मना सकें।
पहले छठ गीत को लेकर उठे थे सवाल
बीते दिनों छठ पर्व पर छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाए गए थे, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि “छठ बिहार-उत्तर प्रदेश का पर्व है, जबकि रेलवे स्टेशनों पर अब तक छत्तीसगढ़ के लोकगीत नहीं बजाए गए।” लेकिन आज, राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ बजने पर लोगों में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई। यात्रियों ने साथ में गाते हुए कहा —
जय हो, जय हो… छत्तीसगढ़ मईया!”
https://www.instagram.com/reel/DQgzh5SDQ6g/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
