Rule Change 1 November 2025: नवंबर की शुरुआत में 7 बड़े बदलाव — जानें क्या-क्या बदला
Rule Change 1 November 2025: LPG से लेकर आधार कार्ड, GST और SBI कार्ड चार्ज तक—नवंबर की शुरुआत के साथ अनेक बड़े नियम आज से लागू हो चुके हैं। ये बदलाव सीधे आपके Monthly Budget को प्रभावित करेंगे। यानी आज से आपकी जेब पर असर पड़ना तय है। महीने की शुरुआत में ही सरकार और संस्थानों ने अलग-अलग सेक्टर्स में रिवाइज्ड प्राइस और नई गाइडलाइंस लागू कर दी हैं।

LPG हुआ सस्ता
आज से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹5 की कटौती की गई है। अब दिल्ली में इसकी नई कीमत ₹1590.50 हो गई है। हालांकि घरेलू LPG में कोई बदलाव नहीं।
आधार अपडेट के नए चार्ज लागू
UIDAI ने बच्चों के आधार में बायोमैट्रिक अपडेट के लिए लगने वाला ₹125 का चार्ज 1 साल के लिए फ्री कर दिया है। वहीं वयस्कों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट की कॉस्ट जारी रहेगी। अब एड्रेस, नाम या DOB ऑनलाइन बिना अतिरिक्त दस्तावेज के भी अपडेट किए जा सकेंगे।
बैंक नॉमिनेशन का नया नियम लागू
अब एक अकाउंट, लॉकर या डिपॉजिट के लिए अधिकतम 4 लोगों को Nominate कर सकेंगे। इससे परिवारों में Ownership डिस्प्यूट्स कम होंगे और इमरजेंसी में फंड तक एक्सेस आसान होगा।
GST नई स्लैब व्यवस्था लागू
1 नवंबर से अब दो ही स्लैब लागू—दो पुराने स्लैब 12% और 28% हट गए हैं। Luxury और Harmful items पर 40% GST लगेगा। Govt का मकसद GST सिस्टम को Simplify करना है।
NPS से UPS में शिफ्ट करने की Deadline बढ़ी
केंद्र के कर्मचारियों को अब 30 नवंबर तक NPS से UPS में स्विच करने का मौका।
पेंशनर्स: Life Certificate की Deadline
सभी पेंशनधारकों को नवंबर एंड तक लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करना जरूरी है—Branch में या Jeevan Pramaan Portal से।
SBI Card Holders के लिए नए चार्ज
Mobikwik और CRED ऐप से Education Payment पर 1% फीस लगेगी।
Digital Wallet में ₹1000 से ज्यादा Load करने पर भी 1% चार्ज लागू है।
