Featuredक्रिकेट

Tilak Varma: कुछ घंटों में मर सकता था”, तिलक वर्मा ने 2022 में हुई गंभीर बीमारी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने जीवन के बेहद कठिन दौर का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि साल 2022 में उन्हें “रैबडोमायोलिसिस (Rhabdomyolysis)” नामक गंभीर बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह से उनकी जान भी जा सकती थी।


IPL से इंटरनेशनल स्टार तक का सफर

तिलक वर्मा ने बहुत कम समय में अपनी मेहनत और प्रतिभा से भारतीय क्रिकेट में जगह बनाई है। पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और फिर भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाई। हाल ही में उन्होंने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अहम पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी।

2022 की गंभीर बीमारी – “कुछ घंटे और होते तो…”

गौरव कपूर के शो ‘Breakfast With Champions’ में बातचीत के दौरान तिलक वर्मा ने बताया, “पहले आईपीएल के बाद मैं लगातार क्रिकेट खेल रहा था — टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए मेहनत, घरेलू क्रिकेट, ए सीरीज और ट्रेनिंग… मैंने खुद को आराम का समय नहीं दिया। इसी वजह से मुझे ‘Rhabdomyolysis’ नाम की बीमारी हो गई।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अगर कुछ घंटे और लेट हो जाता, तो ये बीमारी जानलेवा साबित हो सकती थी। मेरी मांसपेशियाँ इतनी अकड़ गई थीं कि IV सुइयाँ भी टूट जाती थीं। मेरी माँ ने करीब एक महीने तक मुझे हाथ से खाना खिलाया।”

आकाश अंबानी ने की थी मदद

तिलक ने यह भी बताया कि उनकी हालत के दौरान मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने उनकी काफी मदद की। उन्होंने कहा, “मुंबई इंडियंस ने उस कठिन समय में मेरा पूरा साथ दिया। आकाश भैया ने हर ज़रूरत में मेरा ध्यान रखा।”

अब पूरी तरह फिट और शानदार फॉर्म में

आज तिलक वर्मा पूरी तरह स्वस्थ हैं और भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी फिटनेस और फोकस ने उन्हें एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर चमकने का मौका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *