Sanjay Kapoor Death Controversy: बहन मंदिरा कपूर ने प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- “करिश्मा और संजय की शादी खुशहाल थी”
Sanjay Kapoor Death Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के निधन के बाद उनका परिवार लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। संजय की मौत के बाद उनकी संपत्ति और पारिवारिक रिश्तों को लेकर खींचतान का दौर जारी है। अब संजय की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ (Mandira Kapoor Smith) ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मंदिरा ने दावा किया है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी शुरू में काफी खुशहाल थी, लेकिन प्रिया के आने के बाद सब कुछ बदल गया।
मंदिरा कपूर का बड़ा खुलासा
एक इंटरव्यू में मंदिरा कपूर ने कहा, “मैं उस वक्त से प्रिया के बारे में जानती थी, जब वह मेरे भाई से फ्लाइट में मिली थी। मुझे उनकी बढ़ती नजदीकियों की खबर थी, लेकिन अंदाजा नहीं था कि बात इतनी आगे बढ़ जाएगी। उस वक्त लोलो (करिश्मा) और मेरा भाई बहुत खुश थे। करिश्मा ने हाल ही में अपने बेटे कियान को जन्म दिया था, और संजय अपने बच्चों के प्रति बेहद पजेसिव थे।”
मंदिरा ने आगे कहा कि किसी के खुशहाल परिवार को तोड़ना गलत है। “किसी दूसरी महिला का उस महिला की परवाह न करना, जिसने अभी-अभी बच्चा पैदा किया हो, गलत है। किसी के परिवार में आकर उसे बर्बाद कर देना बिल्कुल गलत है। लोलो इसकी हकदार नहीं थी।”
परिवार था प्रिया-संजय की शादी के खिलाफ
मंदिरा कपूर ने आगे बताया कि उनके दिवंगत पिता भी संजय और प्रिया की शादी के खिलाफ थे। उन्होंने कहा, “पापा ने साफ कहा था कि वह इस शादी को कभी मंजूरी नहीं देंगे। उन्होंने कहा था कि वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर सकते। पूरे परिवार को इस बात का अफसोस था कि संजय ने लोलो जैसी अच्छी पत्नी को खो दिया।”
संजय कपूर की मौत के बाद नया विवाद
संजय कपूर के निधन के बाद अब उनके परिवार में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भी मतभेद गहराते जा रहे हैं। मंदिरा कपूर का बयान आने के बाद इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल कपूर परिवार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
