Bigg Boss 19: अब होगी मस्ती और धमाल, क्रिकेटर की बहन करेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
Bigg Boss 19: शो अब अपने छठे हफ्ते में पहुंच चुका है और हर एपिसोड के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच ड्रामा और विवाद बढ़ता ही जा रहा है। टास्क को लेकर लड़ाई-झगड़े, फीमेल कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई और रोज-रोज नए ट्विस्ट ने दर्शकों को बांधे रखा है। वहीं, तीन कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं। अब चर्चा इस बात की है कि घर में जल्द ही एक नया वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाला है।

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बिग बॉस 19’ में टीम इंडिया के क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर को वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि दीपक चाहर खुद अपनी बहन को शो में छोड़ने आएंगे। अगर ऐसा होता है तो शो का माहौल पूरी तरह बदल सकता है।
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
मालती चाहर पहले से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी अच्छी है। शहबाज बदेशा के बाद अगर मालती चाहर शो में एंट्री करती हैं, तो दर्शकों को और ज्यादा ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस उनकी एंट्री को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
