Featuredकरियर

MP Police Constable Bharti 2025: 7,500 पदों पर भर्ती, 30 अक्टूबर से होगी परीक्षा

MP Police Constable Bharti 2025: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। 7,500 कॉन्स्टेबल पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 29 सितंबर 2025 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तारीखें

  • आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2025
  • संशोधन की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर 2025

परीक्षा तिथि और सेंटर

पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से किया जाएगा।

  • परीक्षा प्रदेश के 11 शहरों – भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, रतलाम, नीमच, खंडवा, सागर, सतना और सीधी में होगी।
  • एग्जाम दो पालियों में आयोजित होगा –
    • पहली पाली: सुबह 9:30 से 11:30 (रिपोर्टिंग 7:30–8:30 बजे तक)
    • दूसरी पाली: दोपहर 2:30 से 4:30 (रिपोर्टिंग 12:30–1:30 बजे तक)

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग (UR): ₹500
  • SC/ST/OBC/EWS: ₹250
  • MP के दिव्यांगजन: ₹200
  • विभागीय परीक्षा (SC/ST/OBC/EWS): ₹100

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा –

  1. लिखित परीक्षा (हाई स्कूल स्तर पर आधारित)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
  3. दस्तावेज सत्यापन

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को आरक्षक (कॉन्स्टेबल) पद पर नियुक्त किया जाएगा। वेतनमान: ₹19,500 – ₹62,000 प्रतिमाह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *