Featuredहेल्थ

World Heart Day 2025: जवान दिलों से धड़कन छीन रहे हैं ये कारण, जानें कैसे रखें दिल स्वस्थ


World Heart Day 2025: हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है। इस साल की थीम है – “एक भी धड़कन न चूकें” (Don’t Miss a Beat)। आज के समय में युवाओं में अचानक हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, तनाव और नशे की आदतें इसके प्रमुख कारण हैं। आइए जानते हैं कि कम उम्र में हार्ट डिजीज क्यों बढ़ रही है और किन तरीकों से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।

World Heart Day 2025


क्यों जरूरी है दिल की सेहत पर बात करना?

हाल ही में तमिलनाडु में 39 वर्षीय हार्ट सर्जन की अचानक हार्ट अटैक से मौत ने सभी को हिला दिया। यह घटना इस बात का सबूत है कि हार्ट डिजीज सिर्फ बुजुर्गों की नहीं, बल्कि युवाओं की भी समस्या बन चुकी है। छोटे बच्चों में भी दिल की बीमारियों के केस सामने आ रहे हैं, जिससे जागरूकता और भी जरूरी हो गई है।

दिल की बीमारी के बढ़ते कारण

  1. गलत खानपान – प्रोसेस्ड फूड, अधिक शक्कर और जंक फूड का सेवन।
  2. फिजिकल एक्टिविटी की कमी – बैठकर काम करने की आदत और व्यायाम की कमी।
  3. नशे की लत – धूम्रपान, शराब और वेपिंग।
  4. तनाव – ऑफिस और निजी जीवन का असंतुलन।
  5. कोविड-19 का असर – संक्रमण के बाद हृदय पर सूजन और ब्लॉकेज का खतरा।

लक्षणों की अनदेखी न करें

  • सांस लेने में तकलीफ
  • सीने में हल्का दर्द या दबाव
  • अचानक थकान
  • चक्कर आना

इन संकेतों को हल्के में लेना घातक साबित हो सकता है।

हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी उपाय

रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।

ताजे फल, सब्जियां और घर का खाना खाएं।

धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।

नियमित हेल्थ चेकअप कराएं।

तनाव को मैनेज करने के लिए योग और मेडिटेशन अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *