Featuredमनोरंजन

Bigg Boss 2025 Weekend War: गौहर खान ने सलमान के सामने अमाल मलिक को लगाई फटकार , कहा ‘दोगले हो’

Bigg Boss 2025 Weekend War: बिग बॉस 2025 के वीकेंड वार एपिसोड में हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान गौहर खान ने सलमान खान के सामने आवेज दरबार और अमाल मलिक को खरी-खोटी सुनाई। गौहर ने आवेज को उनकी चुप्पी पर खरी सलाह दी और अमाल मलिक के दोगले व्यवहार पर जमकर सवाल उठाए।

Bigg Boss 2025 Weekend War


आवेज दरबार को गौहर का संदेश

प्रोमो में देखा गया कि सलमान खान ने आवेज दरबार से कहा, “मैं आपकी तभी मदद कर सकता हूं जब आप अपनी मदद खुद करें। जैसे पूरे हफ्ते आप मुद्दों पर नहीं बोले हैं, मैं भी कुछ नहीं बोलूंगा।”
इसके बाद गौहर खान स्टेज पर आईं और आवेज से पूछा कि “आप यहां पर क्या कर रहे हैं? अगर आप अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तो कौन लड़ेगा? उन मुद्दों पर बिल्कुल चुप मत रहें, जहां बोलना जरूरी है। अगर आप नहीं बोलेंगे तो शो में आपका मौका कम हो जाएगा।”

अमाल मलिक पर गौहर की तीखी टिप्पणी

आवेज के साथ बातचीत के बाद गौहर का पारा और बढ़ गया। उन्होंने अमाल मलिक को टारगेट करते हुए कहा, “आपका कैरेक्टर दोगला लग रहा है और आप किसी के नहीं हैं।”

फैन्स की प्रतिक्रिया

शो का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स ने गौहर के बोल्ड अंदाज की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “बुली गैंग की बैंड बजने वाली है।” वहीं, दूसरे ने कहा, “किसी ने तो आकर सच कहा।” कई फैन्स ने गौहर को सलमान के सामने अमाल को फटकार लगाने के लिए पसंद किया।

खबर है कि इस वीकेंड आवेज दरबार शो से बाहर हो चुके हैं। वहीं नीलम गिरी को सीक्रेट रूम में भेजा गया है। अगर यह सच है, तो आवेज के फैन्स के लिए यह काफी निराशाजनक खबर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *