Featuredमनोरंजन

Sameer Wankhede: शाहरुख खान पर मानहानि का केस, आर्यन खान की डेब्यू सीरीज़ बनी विवाद की वजह

Sameer Wankhede: आईआरएस अधिकारी और पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। वानखेड़े ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ “The Bads of Bollywood”, जिसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है, उन्हें झूठे और नकारात्मक तरीके से पेश करती है।

Sameer Wankhede


मानहानि और हर्जाने की मांग

समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में दावा किया है कि इस सीरीज़ का मकसद उनकी छवि को खराब करना है और इसे पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर बनाया गया है। उन्होंने अदालत से 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है और कहा है कि यह राशि वह टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल को कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए दान करेंगे।

विवादित सीन पर आपत्ति

याचिका के अनुसार, सीरीज़ में कई आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। वानखेड़े ने कहा कि एक कैरेक्टर “सत्यमेव जयते” का नारा लगाने के बाद अश्लील इशारा करता है और बीच वाली उंगली दिखाता है। इसे उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान बताते हुए राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 का उल्लंघन कहा है।

आर्यन खान की डेब्यू फिल्म और संकेत

आर्यन खान के निर्देशन में बनी इस पहली फिल्म में एक सीन को लेकर विवाद गहरा गया है। इस सीन में एक पुलिस अधिकारी पार्टी में आता है और एक शख्स को स्मोकिंग करते हुए देखकर छोड़ देता है क्योंकि वह बॉलीवुड से नहीं है। वहीं, एक और व्यक्ति जो सिर्फ ड्रिंक कर रहा है, उसे सिर्फ बॉलीवुड से होने की वजह से गिरफ्तार कर लिया जाता है।

इस प्लॉट को लेकर नेटिज़न्स का मानना है कि यह 2021 के ड्रग्स केस से जुड़ा इशारा है, जिसमें आर्यन खान को समीर वानखेड़े की टीम ने गिरफ्तार किया था।

समीर वानखेड़े का तर्क

वानखेड़े ने कहा है कि इस सीरीज़ ने न सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है बल्कि ड्रग-विरोधी प्रवर्तन एजेंसियों की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे आम जनता का भरोसा कम हो सकता है।

मामला अब कोर्ट में

अब यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में है और आगे देखना होगा कि अदालत इस विवाद पर क्या फैसला सुनाती है। शाहरुख खान और उनके परिवार की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *