Grand Travel Fest: फ्लाइट्स और होटल्स पर 15% तक डिस्काउंट, जानिए कैसे उठाएं फायदा
Grand Travel Fest:
त्योहारों के मौसम में यात्रा करना अब होगा और भी सस्ता। ट्रेवल वेबसाइट इक्सिगो (Ixigo) लेकर आया है ग्रैंड ट्रैवल फेस्ट, जिसमें ग्राहकों को फ्लाइट टिकट्स और होटल बुकिंग पर 12% से 15% तक डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर 26 सितंबर तक वैध रहेगा।

किन कार्ड्स पर मिलेगा फायदा?
ग्रैंड ट्रैवल फेस्ट के तहत डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को पार्टनर बैंकों के क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ईएमआई का इस्तेमाल करना होगा।
- ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और EMI – 12% तक डिस्काउंट
- RBL Bank, BOB Card, AU Bank Credit Card और Ixigo-AU Credit Card – 15% तक डिस्काउंट
- IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड EMI – एक्सक्लूसिव डिस्काउंट
त्योहारों में सफर होगा आसान
इक्सिगो के सीईओ आलोक बाजपेयी ने कहा कि त्योहारों के दौरान फ्लाइट टिकट्स महंगे हो जाते हैं। ऐसे में यह फेस्ट लोगों की यात्रा को सस्ता और सुविधाजनक बनाएगा। दिवाली (21 अक्टूबर) और छठ (27-28 अक्टूबर) जैसे बड़े त्योहारों पर अपने परिवार के साथ घर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ऑफर खास रहेगा।
कैसे करें फायदा उठाना?
- इक्सिगो ऐप या वेबसाइट से फ्लाइट या होटल बुकिंग करें।
- पेमेंट के समय पार्टनर बैंक का क्रेडिट कार्ड/EMI चुनें।
- डिस्काउंट ऑटोमैटिकली लागू हो जाएगा।
