Featuredमनोरंजन

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और बसीर अली में तकरार, बिग बॉस हाउस में बढ़ा विवाद

Bigg Boss 19:

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। घर के कप्तान अभिषेक बजाज और कंटेस्टेंट बसीर अली के बीच गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि बात मर्दानगी और सेक्सुअलिटी पर सवालों तक पहुंच गई। इस विवाद ने बिग बॉस हाउस का माहौल और भी गरमा दिया है।

Bigg Boss 19


बसीर-अभिषेक की बहस ने पकड़ा तूल

दरअसल, झगड़े की शुरुआत घर की सफाई को लेकर हुई। बसीर अली ने कप्तान अभिषेक बजाज पर आरोप लगाया कि उन्होंने वादे के बावजूद ड्रेसिंग रूम और बाथरूम साफ नहीं कराया। बसीर ने अभिषेक को “फेल कप्तान” तक कह दिया।

अभिषेक ने सफाई देते हुए कहा कि उनके हिसाब से सब कुछ सही है। बहस बढ़ते-बढ़ते अभिषेक ने बसीर को “लचक” कह दिया। यह सुनकर बसीर भड़क गए और कहा—

“क्या मेरी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठा रहे हो? क्या मेरी चाल पर कमेंट कर रहे हो?”
इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौच भी हुई।

शहबाज बदेशा का तंज

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। शहबाज बदेशा ने भी अभिषेक को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि वह केवल अशनूर कौर का पक्ष लेते हैं और कप्तानी में भरोसेमंद साबित नहीं हुए हैं। उन्होंने अभिषेक से कहा कि अगर वह दोस्ती निभाना जानते हैं तो इस हफ्ते आवेज को नॉमिनेशन से बचाएं।

घरवालों की उत्सुकता

अभिषेक बजाज ने अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट से वादा नहीं किया है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि कप्तान अपने फैसले से किसका समर्थन करते हैं और किसे निराश। बिग बॉस हाउस के सदस्य भी इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *