Featuredमनोरंजन

Akshay Kumar: मनी माइंडेड कहने वालों को अक्षय कुमार का करारा जवाब, बोले– “टैक्स भी देता हूं और सेवा भी करता हूं”

Akshay Kumar News:

अक्षय कुमार ने हालिया इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया। एक्टर ने कहा कि पैसा मेहनत से कमाया है, टैक्स भी देते हैं और समाज की सेवा में भी उपयोग करते हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ और स्टेटमेंट्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कई बार उन्हें ‘मनी माइंडेड’ कहकर ट्रोल किया जाता है। इस बार खिलाड़ी कुमार ने इन आरोपों का करारा जवाब दिया है।

Akshay Kumar


“पैसा मेहनत से कमाता हूं, चोरी से नहीं”

एक टीवी शो के दौरान अक्षय कुमार ने साफ कहा—

“अगर मैंने पैसा कमाया है तो वो मेहनत से कमाया है, न कि चोरी या लूट से। पिछले 8 सालों से मैं देश का सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाला एक्टर हूं। पैसा जिंदगी में जरूरी है। मैं पैसा कमाता हूं, टैक्स देता हूं और उन्हीं पैसों से समाज की सेवा भी करता हूं। यही मेरा धर्म और कर्म है।”

“फीता काटने से पैसा मिलता है तो उसमें बुराई क्या?”

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि, “अगर किसी इवेंट में फीता काटने के पैसे मिलते हैं तो इसमें बुराई क्या है? जब तक आप मेहनत से कमा रहे हैं, किसी को लूट नहीं रहे, तब तक किसी को प्रॉब्लम क्यों होनी चाहिए?”
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कुछ साल पहले एक प्रोड्यूसर की मदद के लिए उन्होंने खुद अपनी जेब से फिल्म को पूरा करने का खर्च उठाया था।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

फिलहाल अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में नजर आए। इसके बाद खिलाड़ी कुमार भूत बंगला, हैवान और हेरा फेरी 3 जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *