Featuredटेक्नोलॉजी

iPhone 17: मुंबई से दिल्ली तक लंबी कतारें, आधी रात से स्टोर के बाहर खड़े दिखे लोग

iPhone 17:

भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही लोगों का क्रेज साफ नजर आया। मुंबई से लेकर दिल्ली तक Apple स्टोर्स के बाहर आधी रात से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। गुरुवार शाम से ही लोग लाइन में लग गए थे और शुक्रवार को बिक्री शुरू होते ही भीड़ ने रिकॉर्ड बना दिया।

iPhone 17

मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित Apple स्टोर के बाहर आधी रात 12 बजे से ही लोग iPhone 17 लेने के लिए खड़े नजर आए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ ग्राहकों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई तक हो गई, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

दिल्ली में भी दिखा iPhone 17 का क्रेज

दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल (साकेत) और वसंत कुंज के पास स्थित Apple स्टोर पर भी यही नजारा दिखा। आधी रात से ही ग्राहक लाइन में लग गए थे। दिलचस्प बात यह रही कि जिन लोगों ने प्री-बुकिंग नहीं की थी, वे भी उम्मीद में लाइन में खड़े रहे कि शायद उन्हें भी नया iPhone 17 मिल जाए।

iPhone 17 की खासियत ने बढ़ाया आकर्षण

लोगों को iPhone 17 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया कलर वेरिएंट, लंबा बैटरी बैकअप और बेहतर कैमरा क्वालिटी लगा। युवाओं से लेकर बिज़नेस क्लास तक हर किसी ने इसे लेकर उत्साह दिखाया।

Apple के इस नए लॉन्च ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत में iPhone का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *