Featuredधर्म

Shardiya Navratri 2025: माता रानी को चढ़ाएं शृंगार की ये चीजें, जानें पूजा के बाद क्या करें

Shardiya Navratri 2025:

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व इस साल बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना में भक्त व्रत, उपवास, भजन-कीर्तन और पूजन करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में माता रानी को शृंगार का सामान अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं जब मां दुर्गा को शृंगार चढ़ाती हैं, तो उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Shardiya Navratri 2025


सोलह शृंगार का महत्व

हिंदू धर्म में सोलह शृंगार का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि नवरात्रि में हर सुहागिन महिला को 16 शृंगार करना चाहिए। इसी तरह जब माता रानी को 16 शृंगार चढ़ाए जाते हैं तो यह पूजा को और अधिक फलदायी बनाता है।


शृंगार की टोकरी में क्या रखें?

माता रानी को अर्पित करने के लिए शृंगार की टोकरी में ये 16 चीजें शामिल करनी चाहिए:

  • लाल चुनरी
  • बिंदी का पत्ता
  • मेंहदी
  • लाल चूड़ियां
  • सिंदूर
  • कंघा
  • रबर बैंड
  • बालों का तेल
  • काजल
  • शीशा
  • इत्र
  • पाउडर
  • क्रीम
  • लाल लिपस्टिक
  • नेलपेंट
  • बिछिया का जोड़ा


5 या 7 चीजें भी कर सकती हैं अर्पित

अगर आप 16 वस्तुएं शामिल न कर पाएं तो 5 या 7 चीजों का शृंगार भी चढ़ा सकती हैं।

  • 5 वस्तुएं: लाल चुनरी, बिंदी, सिंदूर, मेंहदी, लाल चूड़ियां
  • 7 वस्तुएं: इन 5 चीजों के साथ काजल और बिछिया


पूजा के बाद शृंगार की सामग्री का क्या करें?

  • नवरात्रि समाप्ति पर सामग्री को मंदिर में अर्पित किया जा सकता है।
  • किसी सुहागिन महिला को भेंट कर दें।
  • कुछ चीजें (जैसे सिंदूर या चूड़ियां) अपने पास आशीर्वाद स्वरूप रखें।
  • सामान भेंट करते समय थोड़ी सी दक्षिणा देना भी शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *