Featuredमनोरंजन

Pakistan Web Series Ban: भारत में बैन हुई फवाद खान की ‘Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Netflix को सरकार की सख्त चेतावनी

Pakistan Web Series Ban: पाकिस्तान के अभिनेता फवाद खान की चर्चित वेब सीरीज ‘Jo Bachay Hain Sang Samait Lo’ अब भारत में रिलीज नहीं होगी। 8 मई 2025 को जारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) की एडवाइजरी का सख्ती से पालन किया जाए और पाकिस्तान से आने वाला कोई भी स्ट्रीमिंग कंटेंट भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध न कराया जाए।

सरकार ने Netflix को क्या कहा?

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को याद दिलाया कि उसने पहले भी सरकार को आश्वासन दिया था कि पाकिस्तान में बनी फिल्में और वेब सीरीज भारत में उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। मंत्रालय ने कंपनी से अपने उसी वादे पर कायम रहने और भविष्य में भी पाकिस्तानी कंटेंट को भारतीय प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध न कराने को कहा है।

FWICE ने की थी बैन की मांग

इस वेब सीरीज को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर भारत में इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। संगठन का कहना था कि पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट को भारतीय दर्शकों के लिए रिलीज नहीं किया जाना चाहिए।FWICE की आपत्ति के बाद मंत्रालय को इस संबंध में कई शिकायतें और आवेदन भी प्राप्त हुए, जिसके बाद सरकार ने मामले पर संज्ञान लिया।

ट्रेलर जारी, लेकिन भारत में रिलीज पर रोक

‘Jo Bachay Hain Sang Samait Lo’ का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था और इसे 4 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी थी। हालांकि, केंद्र सरकार के निर्देश के बाद यह वेब सीरीज भारत में उपलब्ध नहीं होगी।

पहले भी दिया था आश्वासन

पिछले वर्ष जून में नेटफ्लिक्स ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सूचित किया था कि उसने पाकिस्तान में निर्मित किसी भी फिल्म या वेब सीरीज को भारत में अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। अब मंत्रालय ने उसी आश्वासन को दोहराने और उसका पालन सुनिश्चित करने को कहा है।सरकार का कहना है कि राष्ट्रीय हित और जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनी कंटेंट नीति का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *