Featuredबिजनेस

Gold Silver Price Today:  खरीदारी से पहले जान लें सोने-चांदी के ताजा भाव, दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों की लिस्ट

Gold Silver Price Today:  सोने की कीमतों में गिरावट का दौर खत्म होने के बाद अब फिर तेजी देखने को मिल रही है। 25 नवंबर 2026 को लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बीते तीन दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 2,680 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में करीब 2,510 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड में करीब 2,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।एक साल के निचले स्तर से रिकवरी के बाद सोने की चमक दोबारा लौटती नजर आ रही है। ऐसे में अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो खरीदारी से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

दिल्ली में सोने के भाव में मामूली बढ़त

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की सभी कैटेगरी में हल्की तेजी देखने को मिली। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये बढ़कर ₹1,24,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,14,350 और 18 कैरेट सोना ₹93,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद सोने की कीमतें एक बार फिर ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे खरीदारों के बजट पर असर पड़ सकता है।

दिल्ली से चेन्नई तक जानें सोने का ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹₹1,24,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह₹1,24,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।वहीं रायपुर में भी सोने के भाव प्रमुख महानगरों के आसपास बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹1,24,580 रुपये, 22 कैरेट सोना ₹1,14,200 रुपये और 18 कैरेट सोना₹ 93,440रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

25 नवंबर 2026 को प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,24,730₹1,14,350₹93,590
मुंबई₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
चेन्नई₹1,24,580₹1,14,200₹93,450
कोलकाता₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
बेंगलुरु₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
हैदराबाद₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
लखनऊ₹1,24,730₹1,14,320₹93,590
रायपुर₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
भोपाल₹1,24,630₹1,14,250₹93,490
अहमदाबाद₹1,24,630₹1,14,250₹93,490

चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

जहां सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, वहीं चांदी के भाव में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।दिल्ली में आज चांदी का भाव 1,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत कई शहरों में भी चांदी इसी स्तर के आसपास कारोबार कर रही है।खास बात यह है कि पिछले 10 दिनों में चांदी करीब 20,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। औद्योगिक मांग में कमजोरी को चांदी की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *