Featuredलाइफस्टाइल

Jalebi Recipe: न बाजार जाने की जरूरत, न ज्यादा मेहनत! 1 कप मैदे से बनाएं परफेक्ट जलेबी

Jalebi Recipe: जलेबी भारत की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। त्योहार हो या कोई खास मौका, गर्मागर्म कुरकुरी जलेबी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है।

सिर्फ 1 कप मैदा, दही और कुछ आसान ट्रिक्स से आप घर पर ही छोटी, कुरकुरी और रस से भरी जलेबी तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं आसान तरीका।

जलेबी बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा – 1 कप (लगभग 125-150 ग्राम)
  • खट्टा दही – 1/2 कप
  • बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा – 1/4 छोटा चम्मच
  • घी – 1 बड़ा चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • चीनी – 1 कप (चाशनी के लिए)
  • इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • फूड कलर या हल्दी – एक चुटकी
  • तलने के लिए घी या रिफाइंड तेल

जलेबी की चाशनी बनाने का तरीका

  1. एक बर्तन में 1 कप चीनी और आधा से 1 कप पानी डालें।
  2. इसमें इलायची पाउडर और थोड़ा सा फूड कलर या हल्दी मिलाएं।
  3. इसे मध्यम आंच पर उबालें।
  4. चाशनी को ज्यादा पतला न रखें, हल्की चिपचिपी रहने दें।
  5. तैयार चाशनी को हल्का गर्म रखें।

जलेबी का घोल कैसे तैयार करें?

  1. एक बड़े बर्तन में मैदा, घी और बेकिंग पाउडर डालें।
  2. इसमें दही डालकर धीरे-धीरे पानी मिलाएं।
  3. घोल को अच्छी तरह फेंटें ताकि इसमें कोई गांठ न रहे।
  4. जलेबी का बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।
  5. तैयार घोल को 10-15 मिनट के लिए रख दें।

जलेबी तलने और चाशनी में डालने का तरीका

  1. तैयार बैटर को सॉस बोतल, पाइपिंग बैग या दूध की थैली में भर लें।
  2. कड़ाही में घी या तेल को मध्यम गर्म करें।
  3. गोल-गोल घुमाते हुए छोटी-छोटी जलेबियां बनाएं।
  4. इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  5. गर्म जलेबियों को तुरंत हल्की गर्म चाशनी में डालें।
  6. 30-60 सेकंड बाद निकाल लें ताकि जलेबी कुरकुरी बनी रहे।

Disclaimer: यह रेसिपी सामान्य घरेलू तरीके पर आधारित है। सामग्री की मात्रा स्वाद और जरूरत के अनुसार बदली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *