Featuredछत्तीसगढ़

SAS Transfer News: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 23 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए नई पदस्थापनाओं की सूची जारी की है। इस संबंध में 16 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

SAS Transfer News

उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण शामिल है।

इन 18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार निम्न अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है—

  • शिम्मी नाहिद – अपर कलेक्टर, रायपुर
  • वीरेंद्र लकड़ा – अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
  • योगिता देवांगन – अपर कलेक्टर, राजनांदगांव
  • चंद्रिका प्रसाद बघेल – अपर कलेक्टर, बस्तर
  • राजकुमार तंबोली – अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
  • प्रकाश कुमार भारद्वाज – अपर कलेक्टर, कोरबा
  • शिव कुमार गुप्ता – छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
  • अरुण कुमार खलखो – डिप्टी कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा
  • गिरीश कुमार रामटेके – सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर
  • अनुराग राणा – संयुक्त कलेक्टर, नारायणपुर
  • राहुल कुमार रजक – वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर, दुर्ग
  • संगीता अग्रवाल – संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर
  • मोनिका जय नशीने – उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • हेमलता डहरिया – उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख, नवा रायपुर
  • ओम विकास टंडन – डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
  • गीता ठाकुर – प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर
  • सृष्टि चंद्राकर – डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग
  • ऋचा सिंह – डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा

पांच अधिकारियों के अलग से जारी हुए स्थानांतरण आदेश

इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच अधिकारियों के लिए पृथक प्रशासनिक आदेश भी जारी किए हैं—

  • दशरथ सिंह राजपूत – आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा से अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • भागवत प्रसाद जायसवाल – उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर
  • प्रफुल्ल कुमार रजक – डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली
  • दिलीप कुमार उइके – डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), कोंडागांव
  • मृणमयी शुक्ला – डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), मुंगेली

राज्य सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *