Featuredलाइफस्टाइल

Kheer Recipe: दूध और चावल से बनेगी ऐसी खीर कि भूल जाएंगे बाजार की मिठाई

Kheer Recipe: नवरात्रि और कन्या पूजन के खास मौके पर अगर आप माता रानी को घर की बनी मिठाई का भोग लगाना चाहते हैं, तो चावल की खीर एक बेहतरीन विकल्प है। बाजार की मिठाइयों की जगह आप घर पर ही दूध और चावल से स्वादिष्ट, गाढ़ी और मलाईदार खीर बना सकते हैं।

कई बार घर पर खीर बनाते समय दूध पतला रह जाता है या चावल सही तरीके से नहीं गलते। लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर बिना मावा और कंडेंस्ड मिल्क के भी खीर को रबड़ी जैसी गाढ़ी बनाया जा सकता है।

गाढ़ी खीर बनाने के लिए सामग्री

  • 1.5 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 1/2 कप छोटे बासमती चावल
  • 3/4 कप चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • केसर के कुछ धागे
  • काजू, बादाम और पिस्ता

खीर बनाने की आसान विधि

  1. सबसे पहले चावल को 20 मिनट के लिए भिगो दें।
  2. पैन में थोड़ा सा घी गर्म करके चावल को धीमी आंच पर हल्का भून लें।
  3. एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें और उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए चावल डाल दें।
  4. धीमी आंच पर चावल को दूध में अच्छी तरह पकने दें।
  5. दूध की मलाई को किनारों से खुरचकर बार-बार खीर में मिलाते रहें।
  6. कुछ पके हुए चावल को हल्का मैश करके वापस खीर में डालें, इससे खीर जल्दी गाढ़ी होगी।
  7. चावल पूरी तरह पकने के बाद चीनी, केसर वाला दूध और ड्राई फ्रूट्स डालें।
  8. 5 मिनट तक पकाने के बाद इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें।

Disclaimer: यह रेसिपी सामान्य घरेलू परंपरा और स्वाद के आधार पर दी गई है। सामग्री और विधि में स्वाद के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *