व्रत सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं मन, वचन और कर्म की पवित्रता भी उतनी ही जरूरी है।

दिन में अधिक देर तक सोने से बचें सुबह जल्दी उठें, स्नान करें और माता रानी की पूजा करें।

क्रोध, झूठ और अपशब्दों से रहें दूर व्रत के दौरान शांत स्वभाव और मधुर वाणी रखें।

बाल और नाखून न काटें कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में ऐसा करने से बचना चाहिए।

ब्रह्मचर्य और संयम का पालन करें नवरात्रि में सात्विक जीवनशैली अपनाना शुभ माना जाता है।