Featuredलाइफस्टाइल

Ragi Chips Recipe: घर पर बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी रागी चिप्स, बाजार के स्नैक्स को देंगे टक्कर

Ragi Chips Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो अक्सर लोग बाजार के चिप्स और नमकीन खरीद लेते हैं। लेकिन ज्यादा तले हुए और पैकेट वाले स्नैक्स सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते। ऐसे में आप घर पर ही हेल्दी और स्वादिष्ट रागी चिप्स (Ragi Chips) तैयार कर सकते हैं।

रागी यानी मडुआ या नाचनी पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है। इसमें कैल्शियम, फाइबर और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। घर पर बने रागी चिप्स न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं बल्कि इनमें मिलावट का डर भी नहीं रहता।

रागी चिप्स बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप रागी का आटा
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा या बारीक सूजी
  • 1 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • चौथाई चम्मच हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या देसी घी
  • स्वादानुसार नमक

मसाले के लिए

  • आधा चम्मच चाट मसाला
  • आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • थोड़ा आमचूर या पेरी-पेरी मसाला
  • काला नमक

रागी चिप्स बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। इसमें नमक, तेल, अजवाइन, तिल, लाल मिर्च और हल्दी डालें। पानी उबलने लगे तो इसमें रागी का आटा और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।इसके बाद गैस बंद करके मिश्रण को कुछ मिनट ढककर रखें। इससे आटा नरम हो जाएगा और आसानी से बंध जाएगा।अब हल्के गुनगुने आटे को अच्छी तरह गूंधकर चिकना डो तैयार कर लें। छोटी-छोटी लोई बनाकर इन्हें पतला बेल लें।बेली हुई रोटी को चिप्स के आकार में काट लें और कांटे से छोटे-छोटे छेद कर दें, ताकि तलते समय चिप्स फूले नहीं।अब इन्हें मध्यम आंच पर तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बेक कर सकते हैं।तैयार चिप्स पर चाट मसाला और पसंदीदा मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

हेल्दी स्नैक के तौर पर बेहतरीन विकल्प

रागी चिप्स बच्चों के टिफिन, शाम की चाय या हल्की भूख के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखकर कई दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *