Salman Khan Video: पैपराजी से खत्म हुई नाराजगी? डबिंग स्टूडियो के बाहर दिए पोज, वायरल हुआ भाईजान का स्वैग
Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में पैपराजी कल्चर पर नाराजगी जताने वाले भाईजान अब एक नए वीडियो में फोटोग्राफर्स के साथ बेहद सहज अंदाज में नजर आए।

मुंबई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर सलमान ने न सिर्फ पैपराजी के लिए पोज दिए, बल्कि अपने फैंस के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं।
रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर दिखा भाईजान का स्वैग
मंगलवार देर रात सलमान खान को मुंबई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। कार से उतरने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया और कैमरों के सामने कई शानदार पोज दिए।फैंस के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाने के बाद सलमान स्टूडियो के अंदर चले गए। इस दौरान पैपराजी उनके लुक की तारीफ करते और रुकने के लिए धन्यवाद देते भी सुनाई दिए।

काउबॉय लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
इस मौके पर सलमान खान ने ब्लैक शर्ट, लाइट ब्लू डेनिम जींस और काउबॉय हैट पहन रखी थी। गले में चेन और स्टडेड ब्लैक बेल्ट ने उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया।उनका यह वेस्टर्न स्टाइल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
क्या खत्म हो गई पैपराजी से नाराजगी?
कुछ समय पहले ‘बिग बॉस 20’ के दौरान सलमान खान ने पैपराजी द्वारा अभिनेत्रियों की अनुचित एंगल से तस्वीरें और वीडियो लेने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इस तरह की फोटोग्राफी पर कड़ी आपत्ति जताई थी।हालांकि, ताजा वीडियो में उनका शांत और दोस्ताना अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अब उनकी पैपराजी से नाराजगी खत्म हो गई है।
यह भी पढ़ें: Nothing Headphone (1) Pro Launch: ट्रिपल-ड्राइवर ऑडियो, 68 घंटे की बैटरी और 46dB ANC के साथ आया प्रीमियम हेडफोन
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभाएंगी।इसके अलावा सलमान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं, जबकि निर्माता दिल राजू हैं।
